गोंडा, अप्रैल 2 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के अलावल देवरिया क्षेत्र में एक युवती की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सालपुर चौकी अंतर्गत भीटी भदवल गांव में गुरुवार को चार दिनों से लापता युवती का शव गन्ने के खेत में मिला। खेत में गन्ना छीलने पहुंचे ग्रामीणों ने जब शव देखा तो उनके होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान गांव निवासी अशोक की लगभग 22 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।परिजनों के अनुसार, युवती 29 मार्च की दोपहर से लापता थी। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस ...