गोंडा में देर रात मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी, मचा हड़कंप
लखनऊ, जुलाई 22 -- गोंडा, प्रमुख संवाददाता। गोंडा रेलवे जंक्शन के यार्ड में मंगलवार देररात मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी होते से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। फौरन एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) के साथ रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। घंटों मशक्कत के दोनों डिब्बों पटरी पर लाने के बाद मालगाड़ी रवाना की जा सकी। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी के कर्मी भी मुस्तैद रहे। बताया जा रहा है कि स्टेशन यार्ड में रेलवे लाइन नम्बर सात से जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से लटक गए। 42 डिब्बों की मालगाड़ी के 29 और 30 नम्बर डिब्बे डीरेल होने से रेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में रेलकर्मी और अफसरों ने रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि एआरटी और रेलवे की टीम बोगी को पटरी पर लाने में जुटी है。 यह भी पढ़ें- साहिबाबाद में मालगाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.