मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर,वरीय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा में तीसरी लाइन कमीशनिंग कार्य का असर दिल्ली की ओर से उत्तर बिहार आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। इस कारण मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें शुक्रवार की शाम तक घंटों की देरी से चल रही हैं।रेलवे के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) के अनुसार एलटीटी-रक्सौल स्पेशल (05558) सबसे ज्यादा 11.15 घंटे की देरी से चल रही थी। इसके मुजफ्फरपुर देर रात 12.15 बजे आने की संभावना है। वहीं, 19038 अवध एक्सप्रेस 7.18 घंटे की देरी से चली। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर शाम 4.52 बजे पहुंची। वहीं, 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल तीन घंटे, 04651 जयनगर अमृतसर स्पेशल 1.10 घंटे और 02564 नई दिल्ली बरौनी स्पेशल आधा घंटे से अधिक की देरी से जंक्शन पहुंची। यह भी पढ़ें- जंक्शन से चार घंट...