मैनपुरी, फरवरी 23 -- गोंडा में अधिवक्ता की हत्या किए जाने को लेकर मैनपुरी के अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मध्यांचल अधिवक्ता संघर्ष समिति के बैनरतले अधिवक्ता कलक्ट्रेट पर जमा हुए और डीएम कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि गोंडा में वकील की हत्या से एक बार फिर साफ हो गया है कि यूपी में अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं। मृतक अधिवक्ता के परिवार को पांच करोड़ रुपये देने की मांग सरकार से की गई है। संघर्ष समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में पूर्व बार अध्यक्ष सौरभ यादव एडवोकेट, अवधेश यादव एडवोकेट, संतोष कुमार यादव, विनीत कुमार निगम आदि अधिवक्ताओं ने घटना पर चिंता जताई और अधिवक्ता सुभाष मिश्रा के परिजनों को तत्काल पांच करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में देने की मांग की। हत्या करने वालों पर रासुका की कार्रवा...