गोंडा, अक्टूबर 1 -- गोंडा, संवाददाता। दो अक्तूबर को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी यादें गोंडा जिले से भी जुड़ी है। आजादी की अलख जगाने वह जिले में भी आए थे। एलबीएस पीजी कॉलेज के हिन्दी विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि महात्मा गांधी 1929 में आजादी के संघर्ष के लिए मनकापुर राजघराने के अनुरोध पर ट्रेन से जिले में आए थे। इसका उल्लेख विभिन्न पुस्तकों में हैं। गांधी जी की एक झलक पाने के लिए तमाम लोग जिला मुख्यालय भी पहुंचे थे। बापू की यादें मनकापुर के कोट, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, दुःखहरन नाथ मंदिर, प्रेम पकड़िया मैदान से जुड़ी हैं। यह भी पढ़ें- मिथिला अकादमी स्कूल मनी गांधी और शास्त्री की जयंती स्कूल में हुई थी प्रार्थना...