गोंडा के बर्तन कारोबारी की हत्या पर मंत्री संजय निषाद का धरना, SHO समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
परसपुर, सितम्बर 10 -- Gonda News: गोंडा जिले के परसपुर क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों के हमले में गंभीर घायल बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी (45) की गुरुवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। आरोपियों पर कार्रवाई और पुलिस के रवैये से नाराज मंत्री समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। देर रात तक धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मंत्री ने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की। उधर, घटना के दूसरे दिन पुलिस ने तीन आरोपियों शुभम, सुभाष और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एएसपी पश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.