लखनऊ, मार्च 28 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के दहियर में शनिवार की सुबह से लावारिस खड़ी टवेरा कार पुलिस ने बरामद की है। कार पर गोंडा जिले का नम्बर है। उसकी बैटरी पास के खेतों में छुपा कर रखी गई थी। पुलिस को गाड़ी में कागजात व दो आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है।दहियर से जगन्नाथगंज जाने वाले रास्ते से सौ मीटर हरीरा भीट के पास शनिवार की सुबह से एक टवेरा कार खड़ी हुई थी। गाड़ी पर गोंडा जिले का नम्बर पड़ा हुआ था। लोगों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो कार की बैटरी गायब थी। तलाश की गई तो खेत में बैटरी छिपाई गई थी। तलाशी में गाड़ी के कागजात व दो आधार कार्ड मिले। गाड़ी स्टार्ट न होने पर टोचन कर खुजौली चौकी ले आई। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी के कागजों के आधार पर जानकारी की जा रही है। कार में कोई...