आगरा, सितम्बर 14 -- गोंडा और बाराबांकी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद नगीना चंद्रशेखर आजाद के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में जिला इकाई ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई की निंदा की और नारेबाजी भी की। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है। इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस सुरक्षा को लेकर मौजूद रही। राष्ट्रपति के नाम संबोधित डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ गोंडा व बाराबांकी में पुलिस ने अभद्रता की। यह भी पढ़ें- जुलूस निकालकर कार्रवाई की मांग उठाई आरोप है कि पुलिस ने सांसद प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हुए उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से भी रोक दि...