नैनीताल, जून 20 -- नैनीताल। अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को खेले गए सेमी लीग मुकाबलों में मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा, श्याम लाल कॉलेज दिल्ली और ऋषि मारकंडेय हॉकी क्लब शाहबाद ने जीत दर्ज की।पहले मुकाबले में गोंडा ने एसजीपीसी अमृतसर को 2-1 से पराजित किया। दूसरे में शाहबाद ने दिल्ली को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में शाहबाद ने सीबीडीटी दिल्ली को कड़े मुकाबले में 4-3 से शिकस्त दी। मैचों में गुरबाज सिंह, माहेश्वर नेगी, अमर वर्मा और मोहित रावत रेफरी रहे। प्रतियोगिता निदेशक राजेश चौधरी रहे। तकनीकी अधिकारियों में अमित कटारिया, अमर नेगी, अरविन्द पांडे और राहुल राज शामिल रहे, जबकि अंपायर मैनेजर की जिम्मेदारी पंकज त्यागी ने निभाई। प्रतियोगिता के उद्घोषक मनोज चौहान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...