नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल, संवाददाता। अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में गुरुवार को तीन मुकाबले खेले गए। जिनमें मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा, दिल्ली इलेवन और बाराबंकी की टीम ने जीत दर्ज की।पहले मैच में मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा ने चित्रा हॉकी क्लब रामपुर को 5-1 से पराजित किया। गोंडा की ओर से आकाश ने तीन गोल दागे। इसके अलावा अनीस और अनुराग ने भी एक-एक गोल किया। रामपुर की ओर से एकमात्र गोल करण ने किया। दूसरे मुकाबले में दिल्ली इलेवन दिल्ली ने अल्मोड़ा इलेवन को 6-0 से करारी शिकस्त दी। दिल्ली की ओर से राहुल और परवीन ने एक-एक और विकास और चेतन ने दो-दो गोल किए। यह भी पढ़ें- रोमांचक मुकाबले में उसिया ने बारा की टीम को दी शिकस्त तीसरे मुकाबले में गांधी हॉकी क्लब बाराबंकी ने अइजेनती एजुकेशनल अकादमी रामपुर 1-0 से हराया। बाराबंकी की ओर...