गोंड़ सभा प्रतिनिधिमंडल ने किया तहसीलदार का स्वागत
गाजीपुर, जून 5 -- दुल्लहपुर। अखिल भारतवर्षीय गोंड़ सभा की तहसील इकाई जखनिया का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रवीन्द्र गोंड़ के नेतृत्व में नवागत तहसीलदार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका माल्यार्पण किया और महारानी दुर्गावती का प्रतीक चित्र भेंट किया। इस दौरान समाज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। तहसीलदार सुनील सिंह ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मौके पर मेवालाल गोंड़, बबलू गोंड़, हरिशंकर गोंड़ सहित कई लोग उपस्थित रहे और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- जनजातीय मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश,16 में नौ मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.