प्रयागराज, जनवरी 3 -- सामाजिक समता संघ एवं भारत विकास परिषद की ओर से गो, गंगा, जल, जंगल और जमीन जन जागरण यात्रा पौष पूर्णिमा पर शनिवार को संगम नोज से शुरू की गई। इससे पहले स्वयंसेवकों ने संगम घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आस्था की डुबकी लगाई और गो माता की सेवा का संकल्प लिया। यात्रा संयोजक एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह पटेल ने कहा कि गो और गंगा की अमृत धारा का संरक्षण सनातन धर्म का संरक्षण करना है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह यात्रा संगम से शुरू होकर दशाश्वमेध घाट पर संपन्न हुई। रविवार को पुनः यह यात्रा प्रारंभ होगी, जिसमें देशभर से आए हुए श्रद्धालु सम्मिलित होकर गो, गंगा, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेंगे। यात्रा में दिव्य प्रकाश, रंगबली पटेल, अंगद पटेल, राजू, दिनेश स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.