नई दिल्ली, अगस्त 18 -- टीम इंडिया गॉल में श्रीलंका के खिलाफ जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ड्राइविंग सीट पर है। भारतीय टीम पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जबकि श्रीलंका की टीम 284 रनों तक पहुंच पाई। भारत को 178 रनों की बढ़त मिली। इस मुकाबले के दो दिन का खेल बाकी है। ऐसे में आपको लग रहा होगा कि भारतीय टीम आसानी से जीत जाएगी, लेकिन असल में ऐसा नहीं है, क्योंकि बारिश के कारण सिनेरियो चेंज हो सकता है और मैच ड्रॉ होने के ज्यादा चांस होंगे। इसी से बचने के लिए आज कौन सी अप्रोच भारत को अपनानी है? इसके बारे में जान लीजिए। वैसे तो टीम इंडिया के पास पहले से ही 178 रनों की बढ़त है, लेकिन श्रीलंका के सामने एक बड़ा और मैच जीतने वाला टारगेट 400 के आसपास का होगा। अगर टीम इंडिया के दिमाग में 400 रन बनाने का लक...