शामली, मार्च 20 -- गॉड्स ग्लोरी इंटरनेशनल एकेडमी कांधला में ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम "कलर्स ऑफ ईद" का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से मेहंदी प्रतियोगिता और ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर से सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ईदी भेंट की। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में विजय कौशिक राष्ट्रीय लोकदल पार्टी योगेश भाभीसा, नीरज जी, फरमान खान, अनिल भौरा, जुनैद मुखिया, वकील सभासद...