उरई, अगस्त 13 -- एट। नेशनल हाईवे पर ग्राम गिरथान कट के पास बुधवार रात गैस से भरा टैंकर पलट जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि टैंकर में लीकेज नहीं हुआ और एक बड़ी दुर्घटना बच गई। टैंकर मध्यप्रदेश के गुना से बनारस जा रहा था। मौके पर लखनऊ से आई टीम ने टैंकर की जांच पड़ताल की जिसमें सबकुछ ठीक बताया गया। हालांकि इस दौरान 15 घंटे बाद रूट बाधित रहा। एचपी गैस टैंकर बुधवार रात को गुना, मध्य प्रदेश से बनारस जा रहा था। एट थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के ग्राम गिरथान कट के पास सड़क की एक साइड बंद होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक राकेश कुमार निवासी आरा कला सैदाबाद हांडिया प्रयागराज को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सीओ कोंच, एफएसओ, डीएसओ, एसडीएम उरई, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके ...