ललितपुर, मार्च 12 -- कामर्शियल गैस सिलेण्डर की सप्लाई बंद होने से छोटे और बडे़ कारोबारों को प्रभावित कर दिया है। अभी तक स्टाक में रखी गैस का उपयोग करने के बाद कई होटल संचालक लकड़ी और कोयले की भट्ठियों के सहारे काम को गति देने में जुट गए। वैवाहिक आयोजनों में लकड़ी जलाकर भोजन पकाया जाने लगा है। जनपद के शहरी और नगरीय क्षेत्रों में कई होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही सैकड़ों की संख्या में स्ट्रीट फूड पर खाद्य सामग्री पकाई जाती है। इनमें से बड़े होटल और रेस्टोरेंट संचालक ही अपनी दुकानों पर कामर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। शेष घरेलू गैस सिलेंडर के सहारे अपना कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका और इजराइल से ईरान के युद्ध ने पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई को प्रभावित किया है। जिसकी वजह से कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी गयी है। इ...