शामली, अप्रैल 24 -- कांधला। क्षेत्र के मोहल्ला इदरीश बेग बिहार में बीते बुधवार की देर रात गैस सिलेंडर से आग लगने से एक मजदूर परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि घर का सारा सामान नष्ट हो गया। बीते बुधवार की रात कॉलोनी निवासी आरिफ की पत्नी सुनैना उर्फ रीना दूसरे मंजिल पर खाना बना रही थीं। जैसे ही उन्होंने गैस रेगुलेटर से चूल्हा जलाने का प्रयास किया, अचानक तेज ज्वाला भड़क उठी। रीना ने तुरंत शोर मचाया और किसी तरह जान बचाकर नीचे भाग आईं। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पानी-मिट्टी से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक फर्नीचर, कपड़े, राशन समेत सभी जरूरी सामान जल चुका था। पीड़िता रीना ने बताया कि हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उनके पति आरिफ मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.