लखनऊ, अप्रैल 29 -- रहीमाबाद,संवाददाता। अंबर खेड़ा निवासी संतोष कुमार की ससपन गांव किनारे मिठाई की दुकान है। बुधवार सुबह दुकान में कारीगर गैस पर काम कर रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर पाइप में लीकेज हो गया और आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते कि आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से दुकान में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बुझी नहीं। वहीं पीड़ित दुकानदार ने पास में लगे समरसेबल की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। दुकानदार ने बताया कि आग लगने से पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...