बाराबंकी, जून 26 -- रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी भूपत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे गुमटी में होटल चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह मोमोज बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव होने पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। भूपत ने बताया कि आग से गुमटी, नया मोबाइल फोन, खाद्य सामग्री और अन्य सामान जल गया। यह भी पढ़ें- Chapra News गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग में हजारों के सामान राख उन्होंने करीब 20 से 25 हजार रुपये के नुकसान की बात कही है। फायर स्टेशन प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जां...