अररिया, मई 28 -- अररिया, वरीय संवाददाता अग्नि प्रवण काल को देखते हुए जिला अग्निशमन कार्यालय के माध्यम से जिले के विभिन्न गांव में आग से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अग्निशमन कर्मी रंजित कुमार, दीपक कुमार, रोहित कुमार एवं नेहा कुमारी ने विभिन्न गांव में पहुंचकर आम लोगों एवं जीविका दीदी समूह के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि गर्मी एवं तेज हवा के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी अग्निकांड की घटना का कारण बन सकती है। लोगों से अपील की गई कि घरों में बिजली के तारों की नियमित जांच कराएं, गैस सिलेंडर एवं चूल्हे का सावधानीपूर्वक उपयोग करें तथा ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखें। ...