जहानाबाद, अप्रैल 9 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरगा गांव के निकट सड़क दुर्घटना में दक्षिणवरी मठिया गांव निवासी मंजू देवी जख्मी हो गई। वह अपने पुत्र के साथ गैस सिलेंडर लाने धमौल जा रही थी। इसी बीच नरगा गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने चकमा दे दिया। जिसके फल स्वरुप वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी लाया गया जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...