बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरौला में मंगलवार की रात गृहस्वामी और स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई। मकान में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे दो चोरों में से एक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम अहिरौला निवासी शमशाद अहमद पुत्र बदीउज्जमा का मकान ग्राम लालगंज स्थित अंजुमन मोहम्मदिया अरबी मदरसा के पास है। इन दिनों परिवार के अन्य सदस्य शमशाद अहमद की पत्नी के मायके गए हैं, जबकि वह घर की निगरानी कर रहे थे। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे वह अपने पड़ोसी वसीम अहमद के साथ मकान पर पहुंचे तो कार पार्किंग के पास सं...