गैस सिलेंडर लीक होने से लगी किचेन में आग, मां-बेटियों समेत चार झुलसे
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- कस्बे के रामनगर मोहल्ले में शनिवार दोपहर एलपीजी गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज होने से हादसा हो गया। खाना बनाते समय अचानक आग भड़कने से महिला के कपड़ों में आग लग गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसकी तीन बेटियां भी झुलस गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया है। रामनगर निवासी श्यामू गुप्ता की पत्नी पुष्पा घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस पाइप से लीकेज होने पर सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में पुष्पा की साड़ी ने आग पकड़ ली, जिससे उनके हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए। मां की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद उनकी विवाहित पुत्री प्रिया तथा अन्य बेटियां रामा और प्रांजलि आग बुझाने दौड़ीं। इस दौरान तीनों बेटियां भी झुलस गईं, हालांकि उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.