उरई, मार्च 20 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 9 बजे सागर चौकी इलाके में हादसा हो गया। मिठाई की दुकान पर गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद धमाका हो गया, हादसे में दुकानदार प्रभात अग्रवाल झुलस गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। जवाहर नगर के प्रभात अग्रवाल दुकान पर काम कर रहे थे। दुकान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर रखा था, जिसमें गैस रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान पास में दूध गर्म हो रहा था। बताया जा रहा है रिफिलिंग के दौरान निकली चिंगारी सिलेंडर के संपर्क में आ गई, जिससे तेज धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की आवाज सुन लोग मौके पर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही सागर चौकी इंचार्ज सुमित पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल दुकानदार को अस्पताल भेजा। बताया धमाका...