बांदा, जून 2 -- नरैनी। गैस सिलेंडर लीक होने से मकान में आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर पहुंचे गा्रमीणो ने जब तक आग बुझाई तब तक घर ग्रहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। कोतवाली क्षेत्र के कुलसारी गांव निवासी सोना प्रजापति पुत्र चुनबदवा की पत्नी मंगलवार की दोपहर गैस से खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस लीक हो जाने से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देख आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सिलेंडर भी फट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक घर ग्रहस्ती का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित का कहना है कि उसका इस अग्नि कांड में 65 हजार रुपये नकद, चांदी के बिछुआ, हाफपेटी, पायल तथा सो...