इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा, संवाददाता। शहर के मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने पर महिला की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।कटरा फतेह महमूद खां निवासी 40 वर्षीय पूनम पत्नी अजय राजपूत गुरुवार की देरशाम को अपने घर पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे आग तेजी से फैल गई और पूनम गंभीर रूप से झुलस गईं। घर से धुआं और चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने दरवाजा तोड़कर किसी तरह अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद गंभीर हालत में पूनम को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.