गाजीपुर, मार्च 31 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के हब्बीपुर दलित बस्ती में सोमवार को दोपहर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लिक करने से घर में आग लग गई। परिजनों के अनुसार इस घटना में 50 हजार रुपए और हजारों रुपए का सामान जल गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिलेंडर को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। कोतवाली क्षेत्र के हब्बीपुर दलित बस्ती निवासी कन्हैया राम के घर में दिन में एक बजे गैस सिलेंडर से कमरे में खाना बनाया जा रहा था। इसी बीच रेगुलेटर के पास से गैस लीक हो गई और उसमें आग लग गई। आग लगने से घर की औरत और बच्चे बाहर भाग कर अपनी जान बचा लिए। लेकिन उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान मनीष कुमार राना ने बताया कि कन्हैया राम का 50 हजार रुपया, चावल, गेहूं, एक कूलर और पंखा जलकर राख हो गया है। सूचना पर पहु...