मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ के पास शनिवार की दोपहर गैस सिलेंडर लदे ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। वें अस्पताल में आंख का उपचार कराकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी 58 वर्षीय रमेश कुमार ने पंद्रह दिन पूर्व शहर के एक प्राईवेट अस्पताल में आंख का आपरेशन कराया था। शनिवार की सुबह वें आंख का उपचार कराने के लिए घर से निकले। दोपहर लगभग दो बजे उपचार कराने के बाद वापस घर जा रहे थे। बथुआ के पास पैदल ही सड़क पार करने लगे। उसी दौरान गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने अधेड़ को टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गए। उसी ट्रक का चक्का उनके सिर पर चढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर आस-पास के लोगो...