चतरा, दिसम्बर 10 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। शहीद चौक स्थित मुन्ना गुप्ता की मकान के दूसरे माले के रसोई रूम में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गयी। आग लगने की सूचना से अफरातफरी मच गया। आग को काबू करने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर से प्रयास भी किया गया पर सफलता नहीं। लिहाजा सांसद प्रतिनिधि ने एनटीपीसी प्रबंधन से बात कर अग्निशामक यंत्र की मांग की। सीआईएसएफ के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर एक घंटे के प्रयास में आग पर काबू पा लिया गया। यह घटना सोमवार की देर रात की है।सीआईएसएफ के जवानों ने बताया की आग जिस प्रकार लगी थी इससे पूरे मकान के अन्य कमरों में तेजी से फैलने की संभावना थी। गैस सिलेंडर के रेगुलेटर लगाने के बाद से टंकी से गैस रिसाव हो रहा था । उस मकान में ओम साईं फ्यूल के मैनेजर दिलीप चौबे के परिवार किरायेदार के रूप में रह रहे थे। उ...