इटावा औरैया, जून 10 -- जसवंतनगर। बलरई में चौकीदार अजब सिंह पुत्र स्वर्गीय भगवान दास के घर चाय बनाते समय गैस चूल्हे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गैस सिलेंडर भी उसकी चपेट में आ गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक ग्रामीण आग बुझाने के लिए पानी, मिट्टी और टाट के बोरों का इस्तेमाल कर रहे थे। ग्रामीणों ने सिलेंडर को पूरी तरह मिट्टी के ढेर में दबा दिया था, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने ग्राम प्रधान मनीष कुमार के यहां रखा फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाया और खुद उसका उपयोग कर आग पर काबू पाया। उनकी सूझबूझ के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया व कोई जनहानि या धनहानि नहीं हुई। बताया गया कि बुधवार को चौ...