बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र के मिरजापुर गांव में रविवार सुबह 6.45 बजे आग लग गई। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर लीक होना बताया जा रहा है। आग की सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन दल के सदस्य महेश सिंह, अंकित सिंह, शिवश्यामयादव, दीपक यादव, वीरेन्द व वरुण की टीम ने जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर फेंक दिया। उसके बाद सिलेंडर की गैस जलने तक आग रही और फिर बुझ गई। सिलेंडर में आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। लोग सिलेंडर के फटने के डर से काफी दूर भाग गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...