धनबाद, अप्रैल 20 -- पाथरडीह स्थित रेलवे कैरेज वैगन में रविवार को काम के दौरान अचानक एक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूर जान बचाकर भागने लगे। सूचना के अनुसार, गैस लीकेज और गर्मी की वजह से यह हादसा हुआ। मजदूरों ने पहले कार्यालय में रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में मजदूरों ने सूझबूझ दिखाते हुए गीले बोरे सिलेंडर पर डाले। इससे आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग पास में रखे दर्जनों भरे हुए सिलेंडरों तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- आपदा में घबराहट नहीं, सजगता ही सबसे बड़ा बचाव मजदूरों ने आनन-फानन में अन्य सिलेंडरों को वहां से हटाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां मालगाड़ी की बोगियों की रिपेयरिंग का काम होता है, लेकिन मजदूर...