बाराबंकी, अप्रैल 22 -- जैदपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेवकी पुरवा मजरे बंगला बाजार गांव में मंगलवार की सुबह खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। इस घटना में आग की चपेट में आकार भाई बहन झुलस गए। लोगों ने उन्हें बचाया। देखते ही देखते आग की लपटों ने दोनों घरों को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया। सिलेंडर में विस्फोट के डर के कारण ग्रामीण भी आग बुझाने के लिए आगे नहीं जा रहे थे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग में लाखों की क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग में तीन लोग झुलसे, एक गंभीर गैस रिसाव से लगी आग: सेवकीपुरवा गांव निवासी रामदेव की मौत काफी पहले हो चुकी है। घर की इनकी दिव्यांग पत्नी, पुत्री प्रिया (13) व पुत्र आकाश (16) है...