कौशाम्बी, मार्च 14 -- देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि और सिलेंडर की किल्लत के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाहन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रसोई गैस की किल्लत व कालाबाजारी के विरोध में आवाज बुलंद की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। जिलाध्यक्ष मो. इलियास खान ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 120 की वृद्धि हुई है। इससे गरीब और मध्यम वर...