झांसी, अप्रैल 7 -- गैस सिलेंडर और स्मार्ट मीटर के लिए अब सड़क पर कांगे्रेस संघर्ष करेगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन बोले कि गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए हम जनता के लिए संघर्ष करेंगे। कहा कि स्मार्ट मीटर थोपे गए है। इस भी प्री पेड से पोस्ट पेड में कराने की मांग होगी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में पत्रकारों से कहा कि गैस सिलेंडर की किल्लत व कालाबाजारी रोकने , स्मार्ट मीटरों को पुन: पोस्ट पैड में परिवर्तित किये जाने एवं निजी स्कूलों मे बड़ी हुई फीस व महंगी किताबों के जरिये अभिभावकों का शोषण बंद किये जाने शासन व प्रशासन से मांग करेंगे। आगामी 7 दिन में स्थिति में सुधार न होने सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे।पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि इस समय देश की जनता केंद्र सरकार की गलत विदेश एवं आर्थिक नीति के कारण कई ज्वलं...