कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में गुरुवार सुबह गैस लीकेज से लगी आग के बाद सिलेंडर फट गया। धमाके की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी कलावती पत्नी बुधनाथ ने बताया कि गुरुवार सुबह घर पर उनकी बहू सराध्या देवी रसोई में चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और कुछ ही देर में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही घर में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- गैस लीक से अलवर में बड़ा हादसा, चपेट में आए एक ही परिवार के 7 लोग; सभी झुलसे परिजनों ने आग बुझाने और सामान सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कलावती घर के अंदर रखे सामान को बाहर निकाल रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के सा...