आदित्यपुर, फरवरी 18 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सापारूम गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के फटने से 55 वर्षीय अमल सिंह मुंडा गंभीर रूप से झुलस गए। मामला मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे की है। घटना के वक्त वे खाना बना रहे थे। घटना में एस्बेस्टस का घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद घायल अमल सिंह मुंडा को ईचागढ़ सीएचसी में भर्ती किया गया। देर शाम उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.