रांची, मई 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य के गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने के मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने का अनुरोध किया है।

गैस सिलेंडर पर सब्सिडी की आवश्यकता वित्त मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि वर्ष 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी घोषणा पत्र में भरोसा बरकरार, फिर गठबंधन सरकार, के नारे के साथ 'सात वादे पक्के इरादे' के तहत हर गरीब परिवार को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया गया था।

आर्थिक बोझ का आकलन उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 31 लाख गरीब परिवार हैं। यदि प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 450 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाता है, तो राज्य सर...