प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण शहर में शादी-विवाह के आयोजनों में बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कई गेस्ट हाउस और होटलों में समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग गैस सिलेंडर के इंतजाम के लिए दर-दर भटकते नजर आ रहे हैं।कैटरिंग कारोबारियों का कहना है कि इस समय हालात बेहद कठिन हो गए हैं। शनिवार तक शादी-विवाह के कई कार्यक्रम तय हैं, ऐसे में गैस की कमी के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि शनिवार के बाद शादी-विवाह के कार्यक्रम कम हो जाएंगे, जिससे कुछ दबाव घटने की उम्मीद है।कैटरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी अन्नू ने बताया कि उनके पिता वर्षों से कैटरिंग का काम कर रहे थे और अब वही इस व्यवसाय को 35...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.