गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वैशाली सेक्टर दो और तीन की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को गैस सिलेंडरों की कमी, यूजीसी बिल और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्थानीय लोग और एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। शहर में गैस की किल्लत से लोग बेहद परेशान हैं। लोगों को दिन में चार-पांच घंटे तक लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा यूजीसी बिल और अन्य मूलभूत समस्याओं के कारण भी लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इस कारण रविवार को वैशाली सेक्टर दो और तीन की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि गैस नहीं मिलने के कारण घर में खाना नहीं बन पा रहा है। कई लोगों को घर पर खाना बनाने और अन्य ग...