मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर स्कूलों में लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर खाना बनाया जाएगा। एमडीएम निदेशक विनायक मिश्र ने इसका निर्देश मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों के डीपीओ एमडीएम को दिया है। इस बारे में मध्याह्न भोजन कार्यालय से सभी जिलों को पत्र भी जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि अभी एलपीजी की कमी चल रही है। इस कारण एमडीएम पर असर पड़ सकता है। स्कूलों में एमडीएम पर कोई असर नहीं पड़े, इसलिए गैस नहीं मिलने पर लकड़ी व कोयला के चूल्हे पर खाना बनाया जाए। स्कूलों में किसी भी हाल में मध्याह्न भोजन बंद नहीं होना चाहिए। मध्याह्न भोजन बंद होने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...