गुमला, अप्रैल 26 -- गुमला। जिला मुख्यालय के घाटो बगीचा निवासी विजय केसरी के घर से गैस सिलेंडर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान हुसैन नगर निवासी आरिफ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम स्थानीय लोगों ने उसे चोरी करते हुए देख लिया और पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.