मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के बरहद गांव में सोमवार की शाम गैस सिलेंडर चोरी करते चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलते ही हथौड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। गृहस्वामी सुनील सहनी के बयान पर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। सुनील ने बताया कि वे लोग घर के आसपास काम में व्यस्त थे। इसका फायदा उठाकर गांव के ही मंतोष राम सिलेंडर और गैस चूल्हा लेकर भाग रहा था। उसे पड़ोस के लोगों ने पकड़ लिया। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि चोरी के आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...