बरेली, मार्च 23 -- खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का प्रभाव एलपीजी संकट के रूप में शहरवासी झेल रहे हैं। 11 से 13 मार्च तक स्थिति थोड़ी गंभीर थी, लेकिन 14 मार्च के बाद एलपीजी किल्लत के कारण नहीं, बल्कि पैनिक बुकिंग के कारण संकट बढ़ गया। लगातार गैस आपूर्ति के बाद भी सिलेंडर के लिए एजेंसियों और गोदामों पर लोग पहुंच रहे हैं। रविवार को भी जिले में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी रही। लोग एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए घंटों बैठे दिखे। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में यह संख्या अब कम होने लगी है। इसका कारण ऑनलाइन बुकिंग शुरू होना और डिलीवरी नियमित होना माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...