गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में मची अफरातफरी
कोडरमा, जून 10 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के नगरखारा स्थित चंदन मिश्रा के घर में सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अफरातफरी मच गई। घर में गैस की तेज गंध फैलते ही परिजन और आसपास के लोग सतर्क हो गए। स्थिति गंभीर होती देख लोगों ने तत्काल सिलेंडर को पहली मंजिल से खुले स्थान पर नीचे फेंक दिया, जिससे संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद मिली। घटना के दौरान इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने समय रहते सतर्कता दिखाकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.