देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला चौक पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान के आह्वान पर कांग्रेस नेत्री और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी पर गहरा रोष जताया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस महंगाई के खिलाफ एकजुट हों और काली साड़ी पहनकर तथा हाथों में बर्तन लेकर रैलियां निकालें। पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी को 'इंफ्लेशन मैन' (महंगाई पुरुष) करार दिया। उन्होंने कहा कि ग...