पटना, मार्च 14 -- घरेलू गैस की किल्लत के बीच गैस सिलेंडर के नाम पर साइबर ठगों ने ठगी की कोशिश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर फर्जी गैस एजेंसियों के नाम से मैसेज भेजे जा रहे हैं। ऐसे कुछ मामला सामने आए हैं। इस तरह की सूचना के बाद पटना साइबर पुलिस ने फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। पुलिस फर्जी विज्ञापन से गैस सिलेंडर मुहैया कराने वालों पर नजर रख रही है। अधिकारी ने बताया कि यदि सिलेंडर के नाम पर कोई फर्जीवाड़ा सामने आता तो उसके खिलाफ साइबर पुलिस कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...