गढ़वा, मार्च 30 -- गढ़वा, संवाददाता। जिला मुख्यालय सहित देश के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर के ऊहापोह के बीच लोगों का पलायन भी जारी है। बाहर जाने वाले लोगों को यह फर्क नहीं पड़ रहा कि वह बाहर जाकर भोजन या अन्य व्यवस्था कैसे करेंगे। वह सिर्फ परिवार के जीविकोपार्जन के लिए पलायन कर रहे हैं। जिलांतर्गत अधिसंख्य गांवों से मजदूरों का पलायन देश के विभिन्न शहरों के लिए जारी है। शनिवार रात गढ़वा टाऊन स्टेशन पर काम की तलाश में बाहर जाने वाले मजदूरों की भीड़ थी। जिला मुख्यालय से सटे चिरौंजिया गांव का युवक भिखु जबलपुर जा रहा है। उसके साथ गांव के तीन चार अन्य लोग भी थे। वह बताता है कि उसपर घर चलाने की जिम्मेवारी है। उसने बताया कि घर में तीन छोटे भाई हैं। उसके अलावा मां-पिताजी हैं। पिताजी भी ईंट भट्ठे में काम करते हैं। दोनों पिता-पुत्र की कमाई...