गाज़ियाबाद, अप्रैल 17 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मालीवाड़ा स्थित प्यारेलाल पार्क के पास अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण के मामले में पुलिस ने कूलर कारोबारी और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बीते 15 अप्रैल की शाम को गोपनीय सूचना के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मालीवाड़ा इलाके में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान अनिल गर्ग की कूलर की दुकान से कुल 18 गैस सिलेंडर बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...