गोपालगंज, मार्च 24 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव में अवैध रूप से रसोई गैस सिलेंडर का भंडारण करने के मामले में सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि 23 फरवरी की दोपहर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर नगर थाने की सब इंस्पेक्टर निधि कुमारी समेत अन्य पुलिस बल के साथ भितभेरवा गांव निवासी त्रिगुण महतो के कोठरी में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सात घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुए तथा 10 घरेलू गैस सिलेंडर खाली बरामद किए गए। इस मामले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर के भंडारण को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।उल्लेखनीय है कि घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और कालाबाजारी को लेकर डीएम पवन कुमार सिन्हा ने सख्त निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.